इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपना अगला मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ गुरुवार, 14 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेलेगी। वहीं इसके बाद शुक्रवार, 15 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के साथ लखनऊ के ही इकाना स्टेडियम में होगी। गौरतलब है कि इन दोनों ही रोमांचक मुकाबलों से पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी मौजूदा समय में चोटिल होने के कारण परेशान हैं। महेंद्र सिंह धोनी को काफ इंजरी (फिंडी की मांसपेशियों में खिंचाव) हुई है जिसके कारण वो IPL 2026 के सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या बैक स्पैज्म (कमर में दर्द) की समस्या से जूझ रहे हैं, जिस वज़ह से उन्होंने मुंबई इंडियंस के पिछले दो मुकाबले नहीं खेले।

Advertisement

MI फैंस ये जानकर थोड़े मायूस होंगे कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की टीम के साथ धर्मशाला नहीं गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो फिलहाल मुंबई में ही है जहां उनकी फिटनेस का आकलन किया जा रहा है। हालांकि वो मैच से पहले धर्मशाला पहुंच सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना कम है कि वो पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे।

गौरतलब है कि हार्दिक की गैरमौजूदगी में पिछले दो मुकाबलों से मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की है। SKY भी निजी कारणों की वज़ह से MI टीम के साथ धर्मशाला नहीं गए थे, लेकिन इसके बावजूद सूर्या पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। ध्यान दें कि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। उन्होंने सीजन में अब तक 11 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं।

अब बात करें महेंद्र सिंह धोनी की तो मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के लिए लखनऊ की यात्रा कर सकते हैं। क्रिकबज़  की माने तो उनके लिए फ्लाइट टिकट भी बुक कर दी है। वो CSK टीम के साथ ही लखनऊ के लिए रवाना हो सकते हैं, हालांकि धोनी खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, ये फिलहाल तय नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि वो टूर्नामेंट में सीएसके के आखिरी कुछ मैच जरूर खेलेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बरकरार है। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ की कैप्टेंसी में साल 2026 के सीजन में अब तक 11 में से 6 मैच जीते हैं। वो कुल 12 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर बनी हुई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार