डबलिन, 4 मई (CRICKETNMORE)| अपना पहला मैच खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स (नाबाद 61 रन), टाम कुरेन (नाबाद 47 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और लियाम प्लंकेट (4 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने डबलिन में शुक्रवार को खेले गए वनडे मुकाबले में आयरलैंड को 4 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और कुरेन तथा प्लंकेट की उम्दा गेंदबाजी के दम पर मेजबान टीम को 43.1 ओवरों में 198 रनों पर आउट कर दिया। आयरलैंड की ओर से पाल स्टलिर्ंग ने सबसे अधिक 33 रन बनाए।

Advertisement

इसके अलावा एंड्रयू बालबिर्नी ने 29, जार्ज डाकरेल ने 24, मार्क रिचर्ड ने 32 तथा कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने 17 रनों का योगदान दिया। मैदान गीला होने के कारण इस मैच को 45-45 ओवरों का कर दिया गया था।

कुरेन ने 35 रन देकर तीन सफलता हासिल की जबकि इंग्लैंड के लिए इस मैच के सबसे सफल गेंदबाज प्लंकेट ने 35 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा आईपीएल खेलकर लौटे एक और डेब्यूटेंट जोफ्रा आर्चर, जोए डेनले, आदिल राशिद को एक-एक सफलता मिली। 

 

जवाब में खेलते हुए इंग्लैड की टीम ने अपना पहला मैच खेल रहे फोक्स तथा कुरेन की उम्दा बल्लेबाजी के सहारे 42 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। फोक्स को मैन आफ द मैच चुना गया। 

फोक्स ने 76 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि कुरेन ने 56 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। इसके अलावा अपना पहला वनडे मैच खेल रहे डेविड मालन ने 24 और डेविड विली ने 20 रन जोड़े। 

Advertisement

आयरलैंड के जोसुआ लिटिल ने अपनी छाप छोड़ते हुए इस मैच में 45 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलाव टिम मुर्टाग और बाएड रैंकिंग को एक-एक सफलता मिली।

इस मैच में दोनों टीमों की ओर से तीन-तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इंग्लैंड के लिए फोक्स, मालन और आर्चर तथा आयरलैंड के लिए जोसुआ लिटिल, लारकैन टकर और मार्क रिचर्ड पहली बार वनडे मैच में खेले।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार