England vs New Zealand, 1st Test Match Report: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एतेहासिल लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया औऱ इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें कि लॉर्ड्स के मैदान पर ये 150 टेस्ट मैच था।
इस मुकाबले में कुल 167 ओवर का खेल हुआ जो लॉर्ड्स के इतिहास में दूसरा सबसे छोटा टेस्ट मैच है।
254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टम 138 रन पर सिमट गई। ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंदों में नाबाद 44 रन और डेवोन कॉनवे ने 91 गेंदों में 41 रन बनाए, लेकिन और कोई खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका। कीवी टीम के आठ बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में गस एटकिंसन ने 5 विकेट, ऑली रॉबिन्सन औऱ जोश टंग ने 2-2 विकेट, कप्तान बेन स्टोक्स ने 1 विकेट लिया।
इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 226 रन बनाए थे। जिसमें डेब्यू मैच खेल रहे एमिलियो गे ने 57 रन, जैमी स्मिथ ने 39 रन औऱ बेन डकेट ने 33 रन का योगदान दिया।
कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में नाथन स्मिथ ने 6 विकेट,विलियम ओ’रुर्की ने 2 विकेट, काईल जैमीसन और मैट हेनरी ने 1-1 विकेट लिया।
YES BOYS!
— England Cricket (@englandcricket) June 7, 2026
A winning start to our Test match summer
Victory by 115 runs at Lord's pic.twitter.com/ZeIdjrV39X
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने 140 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 113 रन पर ढेर हो गई और मेजबान टीम को 27 रन की अहम बढ़त मिली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मुकाबले से इंग्लैंड टीम में वापसी कर रहे ऑली रॉबिन्सन ने 77 रन देकर 7 विकेट लिए थे और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।