इंग्लैंड ने माउंट मॉन्गनुई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 267 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 394 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतकी न्यूजीलैंड की टीम 126 रनों पर ऑलआउट हो गई। बता दें कि इंग्लैंड ने 15 साल बाद न्यूजीलैंड को उसके सरजमीं पर टेस्ट हराया है। देखें स्कोरकार्ड 

Advertisement

दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने के लिए हैरी ब्रूक के प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 63 रन से आगे खेलने उतरी थी। लेकिन जेम्स एंडरसन के कहर के आगे बल्लेबाज टिक नहीं सके। डेरिल मिचेल के अलावा कोई और बल्लेबाज खास कमाल नहीं सका। मिचेल ने नाबाद 57 रन की पारी खेली।  टीम के 8 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ड ब्रॉड ने 4-4, ओली रॉबिन्सन और जैक लीच ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 374 रन बनाए। जिसमें जो रूट ने 57 रन, हैरी ब्रूक ने 54 रन और बेन फोक्स ने 54 रन की पारी खेली। ओली पप ने 49 रन और ओली रॉबिन्सन ने 39 रन बनाए। पहली पारी में मिली 19 रनों की बढ़त की बदौलत इंग्लैंड ने मेजबान न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 394 रनों का लक्ष्य रखा। 

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में ब्लेयर टिकनर और माइकल ब्रेसवेल ने 3-3, वहीं नील वैग्नर और स्कॉट कुगेलाइन ने 2-2 विकेट हासिल किए

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 306 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार