England vs New Zealand इंग्लैंड ने लीड्स में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पिछले 18 साल में यह दूसरी बार है जब इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज 3-0 से जीती है।इंग्लैंड पांचवें और आखिरी दिन 2 विकेट पर 183 रनों से आगे खेलने उतरी थी। बारिश के कारण मुकाबला देर से शुरू हुआ, लेकिन इंग्लैंड ने 15.2 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर 113 रन बनाए और आसानी से जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

इंग्लैंड के दूसरी पारी में जॉनी बेयरस्टो ने 44 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। इस दौरान बेयरस्टो ने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है, जो इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इसके अलावा जो रूट ने नाबाद 86 रन और ओली पोप ने 82 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम (76 रन), डेरिल मिचेल (56 रन) और टॉम ब्लंडल (नाबाद 88 रन) के अर्धशतकों के दम पर दूसरी पारी में 326 रन बनाए। पहली पारी में 31 रनों से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य रखा था। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने एक समय 55 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन जॉनी बेयरस्टो (162 रन) और जैमी ओवरटन (97) के अर्धशतक से 360 रन बनाए।

दोनों पारी में पांच-पांच विकेट लेने के लिए जैक लीच को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार