ब्रायडन कारसे-ल्यूक वुड की बेहतरीन गेंदबाजी और डेविड मलान के अर्धशतक दम पर इंग्लैंड ने बुधवार (30 अगस्त) को रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने चार मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड के 139 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 6 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और पारी की दूसरी ही गेंद पर पहला झटका लगा। इसके बाद विल जैक्स और डेविड मलान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 57 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। मलान ने 42 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 27 गेंदों में नाबाद 43 रन और विल जैक्स ने 12 गेंदों में 22 रन की पारी खेली। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी और टिम साउदी ने 1-1 विकेट चटकाया। इसके साथ ही साउदी टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। न्यूजीलैंड को पहला झटका 25 रन के कुल स्कोर पर लगा। इसके बाद थोड़े-थो़ड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन औऱ फिन एलन 21 रन की पारी खेली। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Also Read: Cricket History

इंग्लैंड के लिए ल्युक वुड और ब्रायडन कारसे ने 3-3 विकेट, आदिल रशीद,मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार