South Africa vs New Zealand T20 World Cup 2026 Semifinal: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार रबाडा अगर इस मैच में दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे। अभी तक बतौर साउथ अफ्रीकी इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी और वैन पार्नेल ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

Advertisement

रबाडा ने अभी तक 245 टी-20 मैच की 242 पारियों में 298 विकेट लिए हैं। 

हालांकि मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में रबाडा का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक छह मैच में सिर्फ चार विकेट चटकाए हैं, जिसमें 22 रन देकर 2 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में रबाडा ने तीन मैच में 5 विकेट चटकाए हैं। 

साउथ अफ्रीका औऱ न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीम के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक मैच खेले गए हैं। जिसमें साउथ अफ्रीका ने सभी पांच मैच जीते हैं। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच हुए तीन नॉकआउट मैच न्यूजीलैंड ने ही जीते हैं।

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: टिम सsफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी/जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार