इंग्लैंड ने कराची में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इसके साथ ही बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया क्योंकि पाकिस्तान इतिहास में पहली बार अपनी ही सरज़मीं पर क्लीन स्वीप हो गया है। 

Advertisement

तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान की दूसरी पारी सिर्फ 210 रनों पर सिमट गई। जिसका मतलब ये था कि इंग्लिश टीम को कराची टेस्ट और सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए 167 रन बनाने की जरूरत थी। 167 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने एक बार फिर से आतिशी शुरुआत की और दोनों ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 11.3 ओवर में ही 87 रन जोड़ दिए।

Advertisement

ताबड़तोड़ शुरुआत मिलने के बाद इंग्लिश टीम के लिए जीत सिर्फ एक औपचारिकता रह गई थी और चौथे दिन सुबह बाकी के 55 रन उन्होंने पहले एक घंटे में ही बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम कर ली। बेन डक्केट अंत तक 82 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कप्तान बेन स्टोक्स भी 35 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वहीं, पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में दोनों विकेट अबरार अहमद ने लिए। 

वहीं, अगर इंग्लिश टीम की गेंदबाजी की बात करें तो युवा इंग्लिश स्पिनर रिहान अहमद ने अपने डेब्यू टेस्ट की दूसरी पारी में 14.5 ओवर में 48 रन देकर 5 विकेट चटकाए।  रेहान ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करवा दिया। सोमवार को तीसरे टेस्ट मैच के दौरान रेहान ने जैसे ही पांचवां विकेट लिया वो डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए।

इंग्लैंड से इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आना तय है और ये देखना दिलचस्प होगा कि बाबर आज़म एंड कंपनी इस हार के ग़म को किस तरह से बर्दाश्त कर पाती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार