21 फरवरी,(CRICKETNMORE)। जेसन रॉय और जो रूट के शानदार शतकों की बदौलत इंग्लैंड ने बारबाडोस में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड बना ली है। 

Advertisement

वेस्टइंडीज से मिले 361 रन के टारगेट के जवाब में रॉय के 123 और रूट के 102 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड ने 8 गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गंवाकर 364 रन बनाए और मैच जीत लिया। 

85 गेंदों में 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 123 रन की खेलने के लिए रॉय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रॉय-रूट के अलावा कप्तान इयॉन मॉर्गन ने भी 65 रन की पारी खेली। 

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने क्रिस गेल के शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए। गेल ने 129 गेंदों में 12 छक्कों औऱ 3 चौकों की मदद से 135 रन बनाए। इसके अलावा शाई होप ने भी 64 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार