West Indies vs England T20I: फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) के तूफानी शतक के दम पर इंग्लैंड ने बुधवार (20 दिसंबर) को खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज को 75 रन से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैच की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है। इंग्लैंड के 267 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 15.3 ओवर में 192 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही। फिलिप सॉल्ट ने कप्तान जोस बटलर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिे 117 रन की साझेदारी की। सॉल्ट ने सीरीज में लगातार दूसरा शतक जड़ा और 57 गेंदों में 119 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के जड़े। सॉल्ट इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में दो शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं। बता दें कि आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सॉल्ट को कोई खरीदार नहीं मिला।

Advertisement

इसके अलावा बटलर ने 29 गेंदों में 55 रन औऱ लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंदों में नाबाद 54 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 267 रन का विशाल स्कोर बनाया। इस फॉर्मेट में यह इंग्लैंड द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

वेस्टइंडीज के लिए अकील होसैन, जेसन होल्डर और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट लिया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा। मेजबान टीम के लिए कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी। आंद्रे रसेल ने तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए 25 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 15 गेंदों में 39 रन और शेरफन रदरफोर्ट ने 15 गेंदों में 36 रन की पारी खेली।  

Also Read: Live Score

Advertisement

इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ले ने 3 विकेट, सैम कुरेन और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट, मोईन अली, क्रिस वोक्स और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार