भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में 106 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। चौथे दिन इंग्लैंड की टीम 292 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की टीम भारत के लक्ष्य के और करीब पहुंच सकती थी लेकिन बेन स्टोक्स का बल्ला दूसरी पारी में नहीं चला जिसके चलते इंग्लैंड भारत से पिछड़ गया।

Advertisement

स्टोक्स जिस तरह से आउट हुए उसके लिए वो किसी और को नहीं बल्कि खुद को ही दोषी ठहराएंगे क्योंकि टेस्ट मैच में रनआउट होना सचमुच क्राइम है और इस बार ये क्राइम स्टोक्स ने किया। स्टोक्स काफी सुस्त अंदाज़ में रनिंग कर रहे थे और यही सुस्ती उन पर भारी पड़ गई क्योंकि फील्डर श्रेयस अय्यर सुस्त नहीं थे, उन्होंने गेंद को तेजी से पकड़ा और डायरेक्ट हिट लगाकर स्टोक्स को पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

इंग्लिश कप्तान ने 29 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए। दरअसल, हुआ ये कि रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर बेन फोक्स ने सिंगल लेने की कोशिश की और बेन स्टोक्स को लगा कि वो आसानी से सिंगल पूरा कर लेंगे और इसीलिए वो सुस्ती भरे अंदाज़ में भाग रहे थे लेकिन मिड-विकेट पर खड़े श्रेयस अय्यर सुस्त नहीं थे उन्होंने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए कीपर के छोर पर डायरेक्ट हिट लगाई और स्टोक्स को रनआउट कर दिया। स्टोक्स के रनआउट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

मज़ेदार बात ये रही कि बेन स्टोक्स ने भारतीय पारी में श्रेयस अय्यर को आउट करने के लिए लॉन्ग-ऑफ की ओर दौड़कर एक शानदार कैच लपका था और वो कैच लेने के बाद स्टोक्स ने अपनी फिंगर दिखाई थी और जब अय्यर ने स्टोक्स को रनआउट किया तो उन्होंने भी स्टोक्स को उंगली दिखाकर ही पवेलियन भेजा। अब ये सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है और अभ तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा जहां दोनों टीमें मैच जीतकर सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से उतरेंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार