इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने दुनिया के लिए टेस्ट क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी है। इस समय इंग्लैंड जिस तरह के आक्रामक तरीके से टेस्ट क्रिकेट खेल रही है उसने पूरी दुनिया को दंग कर दिया है। खासतौर पर बेन स्टोक्स ने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को पिछले 10 टेस्ट मैचों में जीत पर जीत दिलाई और कई ऐतिहासिक लम्हे जीने का मौका दिया।

Advertisement

अब आईसीसी ने भी बेन स्टोक्स को उनकी कप्तानी और उनके शानदार प्रदर्शन का ईनाम देते हुए उन्हें टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया है। बीते साल (2022) में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 36.25 की औसत से 870 रन और 31.19 की औसत से 26 विकेट चटकाए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उनकी टीम कई अहम जीत हासिल करने में सफल रही और यही कारण है कि इस अवॉर्ड के लिए उनसे बेहतर उम्मीदवार नहीं हो सकता था।

Advertisement

2022 में स्टोक्स ने इंग्लैंड के नए मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ मिलकर इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट और उनका भाग्य दोनों बदलकर रख दिया और आज हर बड़ी से बड़ी टीम इंग्लैंड के सामने कांपती हुई दिख रही है। हालांकि, इंग्लैंड की बदकिस्मती ये रही कि जब ब्रैंडन मैकुलम और स्टोक्स की जोड़ी ने इस टीम की तकदीर को बदलने की जिम्मेदारी संभाली, उससे पहले ही इंग्लिश टीम 2021-23 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो गया था और सर्कल के अंत तक शानदार प्रदर्शन भी उनकी वापसी ना करा पाया। 

मगर ये बात तय है कि आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इंग्लैंड की टीम को रोक पाना आसान नहीं होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड की टीम अगली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सर्कल में फाइनल खेल पाता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार