IND vs ENG 3rd Test Day 1 Highlights: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 251 रन बना लिए। जो रूट 99 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन पर नाबाद लौटे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 79 रनों की नाबाद साझेदारी की। ओली पोप ने 44 रन बनाए, जबकि भारत के लिए नीतीश रेड्डी ने दो विकेट लिए और बुमराह और जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा है। गुरुवार, 10 जुलाई को मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और दिन का अंत चार विकेट पर 251 रन के स्कोर के साथ किया।

Advertisement

इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही और टीम ने 44 रन तक दो विकेट गंवा दिए। बेन डकेट (23) और जैक क्रॉली (18) को नीतीश कुमार रेड्डी ने आउट किया। इसके बाद जो रूट और ओली पोप ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी की। दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने कोई विकेट नहीं गंवाया।

हालांकि तीसरे सेशन की शुरुआत में ओली पोप (44) और हैरी ब्रूक (11) जल्दी आउट हो गए। बुमराह ने ब्रूक को और जडेजा ने पोप को पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स और जो रूट ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक पांचवें विकेट के लिए 79 रन की नाबाद साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

जो रूट दिन का खेल खत्म होने तक 99 रन पर नाबाद रहे और अपने 37वें टेस्ट शतक से सिर्फ एक रन दूर हैं। स्टोक्स 39 रन पर नाबाद हैं। भारत की ओर से नीतीश रेड्डी ने दो विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार