18 जून। इंग्लैंड ने मंगलवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में अफगानिस्तान के सामने 398 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने कप्तान इयोन मोर्गन के 148 , जोए रूट के 88 और जॉनी बेयरस्टो के 90 रनों के दम पर 50 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। यह इस विश्व कप में किसी भी टीम बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। 

Advertisement

मोर्गन ने 72 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के अलावा 17 छक्के मारे। इसी के साथ मोर्गन ने एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

Advertisement

बेयरस्टो ने 99 गेंदों का सामना किया और आठ चौकों के अलावा तीन छक्के मारे। रूट ने 81 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। 

अफगानिस्तान के राशिद खान ने 9 ओवरों में 110 रन खर्च किए। वह विश्व कप में सबसे महंगा स्पेल करने वाले स्पिनर बन गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार