इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घरेलू मैदान पर हराने के लिए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से सलाह मांगी। इसका जवाब देते हुए पंत ने कहा कि पिच की स्थिति के कारण गेंद को पंच करने की तुलना में कट और पुल अधिक प्रभावी रणनीति है। पंत ने 2018-19 और 2020-21 दौरों के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को सीरीज जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत ने लगातार ये दोनों सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। 

Advertisement

पंत ने कहा कि, "उन्हें पहले से ही पता है कि उन्हें क्या करना है। एक बल्लेबाज के तौर पर मैं एक साधारण सी बात कहूंगा कि गेंद को पंच करने के बजाय गेंद को कट करने पर ध्यान दें। मैं (इंग्लैंड के बैज़बॉलर्स से) यही कहूंगा। क्योंकि जब आप गेंद को पंच करते हैं तो आपके पकड़े जाने, या बस आउट हो जाने की संभावना अधिक होती है। ऑस्ट्रेलिया कट और पुल के लिए सबसे अच्छी जगह है। फुलर गेंद आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगी। अधिकतर बैक ऑफ द लेंथ होने वाली है। ये लोग फुलर गेंद को ऑफ स्टंप से थोड़ा दूर फेंकते हैं। इंग्लैंड में आप गेंद को बेहतर तरीके से पंच कर सकते हैं।"

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा कि, "आस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में आपको थोड़ी अधिक गति की जरूरत है। ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में एक बल्लेबाज के लिए 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंदें सर्वश्रेष्ठ हैं। यदि आपके पास 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति वाला गेंदबाज है, तो इससे बहुत फर्क पड़ता है।"

Also Read: Live Score

आपको बता दे कि बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने 2018-19 के ऑस्ट्रलियाई दौरे पर 7 पारियों में 58.33 की शानदार औसत से 350 रन बनाए।वहीं 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने 68.50 की औसत से 274 रन अपने खाते में जोड़े है। वहीं पंत दिसंबर 2022 में गंभीर कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस वजह से वो क्रिकेट एक्शन से दूर चल रहे थे। पंत के क्रिकेट मैदान पर वापसी आईपीएल 2024 में होगी। वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार