बे ओवल (माउंट माउंगानुई), 22 नवंबर| इंग्लैंड के साथ यहां जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक मेजबान न्यूजीलैंड मुश्किल में दिखाई पड़ रहा है। इंग्लैंड ने अपनी पहली में 353 रन बनाए जबकि मेजबान टीम ने स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में 144 रनों पर चार विकेट गंवा दिए हैं। कीवी टीम पहली पारी की तुलना में 209 रन पीछे है।

हैनरी निकोल्स 26 और बीजे वॉटलिंग 6 रनों पर नाबाद लौटे। कीवी टीम ने जीत रावल (19), टॉम लैथम (8), कप्तान केन विलियम्सन (51) और रॉस टेलर (25) के विकेट गंवाए हैं।

इंग्लैंड की ओर से सैम कुरान ने दो विकेट लिए हैं जबकि जैक लीच और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली है।

इससे पहले, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। उसकी ओर से रोरी बर्न्‍स ने 52, डोमिनिक सिब्ले ने 22, जोए डेनली ने 74, बेन स्टोक्स ने 91, ओली पोप ने 29 और जोस बटलर ने 43 रनों की पारी खेली।

लीच 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैड की ओर से टिम साउदी ने चार विकेट लिए जबकि कोलिन ग्रैंडहोम को दो तथा नील वेगनर को तीन सफलता मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार