इंग्लैंड ने यहां गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत करते हुए दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक 185 रनों की बढ़त ले ली है।

Advertisement

दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया। जब स्टम्प की घोषणा हुई तब इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 320 रन था। श्रीलंका अपनी पहली पारी में सिर्फ 135 रनों पर ही ढेर हो गई थी।

Advertisement

कप्तान रूट दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 254 गेंदों पर 168 रन बनाकर नाबाद हैं। रूट अभी तक 12 चौके लगा चुके हैं। उनके साथ जोस बटलर सात रन बनाकर खेल रहे हैं।  England vs Sri Lanka Scorecard

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 127 रनों के साथ की थी। बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ। पहले दिन जॉनी बेयरस्टो 47 और रूट 66 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। बेयरस्टो अपने कल के स्कोर में इजाफा नहीं कर पाए। उन्हें लसिथ इमबुलडेनिया ने अपना तीसरा शिकार बनाया। इसी गेंदबाज ने पहले दिन जैक क्रॉले (9) और डॉम सिब्ले (4) को आउट किया था।

बेयरस्टो के जाने के बाद डेन लॉरेंस ने रूट का साथ देते हुए इंग्लैंड को मजबूत कर दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की। लोरेंस को कुशल मेंडिस ने 304 के कुल स्कोर पर आउट किया। लोरेंस ने 73 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 150 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का मारा। इसके बाद बटलर मैदान पर उतरे और रूट के साथ पारी को बढ़ाने लगे।

चायकाल के समय एक बार फिर बारिश आई और इसलिए आखिरी सत्र का खेल नहीं हो सका।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार