लंदन, 7 अगस्त | इंग्लैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2021 तक की शुरुआत तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इंग्लैंड को भारत में सितंबर और अक्टूबर में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए आना था। बीसीसीआई और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को इस दौरे के स्थगित करने की पुष्टि की। एफटीपी के मुताबिक, इंग्लैंड को भारत में तीन टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी। इसके अलावा उसे जनवरी 2021 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आना है।

Advertisement

एक बयान में दोनों बोर्डो ने कहा है कि वह 2021 में इंग्लैंड के सभी प्रारूपों के टूर के बारे में विचार कर रहे हैं जो जनवरी से मार्च तक चलेगा, साथ ही भारत के इंग्लैंड दौरे पर भी चर्चा कर रहे हैं।

Advertisement

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, "बीसीसीआई और ईसीबी कार्यक्रम तय करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं क्योंकि हम क्रिकेट की शुरुआत के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड और भारत की सीरीज विश्व क्रिकेट की बहु-प्रतिक्षित सीरीज है। दोनों टीमें मैदान पर कड़ी प्रतिस्पर्धा करती हैं।"

उन्होंने कहा, "बीसीसीआई और ईसीबी ने जिस तरह से स्थिति को संभाला है उससे मैं काफी खुश हूं। दोबारा जो कार्यक्रम बनाया जाएगा वो इस तरह से बनाया जाएगा कि उसमें दोनों सीमित ओवरों और टेस्ट मैचों की सीरीज शामिल हो और अब यह एक ही विस्तृत दौरा होगा।"

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, "आईसीसी टी-20 विश्व कप को लेकर अब हमें स्पष्टता है तो इसने हमें मौका दिया है कि हम कोविड-19 के कारण पैदा हुए इस मुश्किल समय में दूसरे बोर्डो के साथ अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम तय करें।"

उन्होंने कहा, इंग्लैंड और भारत के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, कैलेंडर की अहम चीज होती है। हम बीसीसीआई के साथ मिलकर जल्द से जल्द नए कार्यक्रम को लेकर काम करने को तैयार हैं।"

Advertisement

कोविड-19 के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने का फैसला किया है। इसका आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार