लंदन, 14 सितम्बर। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को संकट से निकालने की कोशिश की लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के सामने स्मिथ के अलावा कोई और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रन नहीं कर सका। दोनों टीमों के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट का दूसरा दिन शुक्रवार इन दोनों के ही नाम रहा।

Advertisement

द ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 225 रनों पर समेट दिया। अगर स्मिथ 80 रनों की पारी न खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया और पहले सिमट सकती थी। आर्चर ने छह विकेट लेकर उसके बल्लेबाजों का विकेट पर टिकना मुश्किल कर दिया।

 
Advertisement

इंग्लैंड ने पहली पारी में 294 रन बनाए। वह दूसरी पारी में 69 रनों की बढ़त के साथ उतरी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए नौ रन बनाकर अपनी बढ़त को 78 रनों तक पहुंचा दिया है।

रोरी बर्न्सो चार और जोए डेनले एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

दिन की शुरुआत भी इंग्लैंड ने ही की थी। वह दूसरे दिन मैदान पर अपने पहली पारी के स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 271 रनों के साथ उतरी थी। मेजबान टीम ने अपने बाकी के दो विकेट दूसरे दिन 23 रनों का इजाफा कर खो दिए।

जोस बटलर अपने खाते में छह रन और जोड़कर 70 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जैक लीच (21) के रूप में इंग्लैंड ने अपना आखिरी विकेट खोया। यह दोनों विकेट मिशेल मार्श ने लिए। मार्श ने कुल पांच विकेट अपने नाम किए। पैट कमिंस ने तीन और जोश हेजलवुड ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया।

Advertisement

अपनी पहली पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर का विकेट एक बार फिर जल्दी गिर गया। वार्नर इस बार आर्चर का शिकार बने। वह सिर्फ पांच रन ही बना सके। 14 के कुल स्कोर पर मार्कस हैरिस (3) भी आर्चर की गेंद पर स्लिप में बेन स्टोक्स के हाथों लपके गए।

इसके बाद स्मिथ और मार्नस लाबुशाने (48) ने ऑस्ट्रेलिया को संभालने की कोशिश में तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। लाबुशाने 83 के कुल स्कोर पर आर्चर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दे दिए गए। स्मिथ को इसके बाद किसी का साथ नहीं मिला। मैथ्यू वेड (19) भी जल्दी पवेलियन लौट लिए। दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने लाबुशाने और वेड के ही विकेट खोए।

तीसरे सत्र में आर्चर ने मिशेल मार्श (17) को अपना शिकार बनाया। टिम पेन (1) और पैट कमिंस (0) को सैम कुरैन ने दो लगातार गेंदों पर चलता किया।

Advertisement

स्मिथ अपने एक और शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन क्रिस वोक्स की एक सीधी गेंद उनके पैड पर लगी और अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी। स्मिथ के रूप में ऑस्ट्रेलिया ने अपना आठवां विकेट खोया। उन्होंने 145 गेंदों का सामना किया और नौ चौके और एक छक्का मारा।

अंत में पीटर सिडल ने 18 और नाथन लॉयन ने 25 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 200 पार पहुंचाया। यह दोनों आर्चर का शिकार हुए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार