इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेड डर्नबैक (Jade Dernbach) अगले महीने होने वाले पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर में इटली की टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। डर्नबैक साल 2011 से 2014 तक इंग्लैंड की लिमिटेड ओवर टीम का हिस्सा रहे थे। डर्नबैक हाल ही में खत्म हुए द हंड्रेड में भी लंदन स्पिरिट टीम की तरफ से खेलते नजर आए थे।

Advertisement

डर्नबैक ने इंग्लैंड के लिए 24 वनडे औऱ 34 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल, जिसमें उनके नाम क्रमश: 31 और 39 विकेट दर्ज हैं। वह 2011 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। 

Advertisement

डर्नबैक ने इंग्लैंड के लिए आखिरी मैच 7 साल पहले खेला था। अब वह इटली के लिए खेलते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे।  

डर्नबैक की मां इंटेलियन हैं, जिसके चलते उन्हें इटली के लिए खेलने की योग्यता प्राप्त हुई है। नॉर्थम्पटनशर के खिलाड़ी रहे गेरेथ बर्ग ने डर्नबैक को इटली के लिए खेलने के लिए मनाया है। गेरेथ इटली की टीम के कप्तान और कोच भी है। 

इटली की टीम इस प्रकार है

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

गेरेथ बर्ग(कप्तान), जेड डर्नबैक, मडुपा फर्नान्डो, जेमी ग्रासी, ग्रांट स्टीवर्ट, डेरेन लू, डिनिडु मारागे, गियान पियरो मीड, जॉय परेरा, निकोलाई स्मिथ,आमिर शरीफ, बलजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार