Jos Buttler Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 23वां मुकाबला शनिवार, 14 फरवरी को इंग्लैंड और स्कॉटलैंड (ENG vs SCO) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Buttler) मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे। वो एक साथ चार बडे़ रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी: कोलकाता में होने वाला ये मुकाबला जोस बटलर के टी20 इंटरनेशनल करियर का 150वां मैच होगा और इसी के साथ ही वो T20I में इंग्लैंड के लिए 150 मैच खेलने वाले पहले और दुनिया के सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। टी20 इंटरनेशनल में अब तक सिर्फ आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (163 मैच), भारत के रोहित शर्मा (158 मैच), आयरलैंड के जॉर्ज डोकरेल (156 मैच), और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (150 मैच) ने ही 150 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं।

Advertisement

खास सेंचुरी और हाफ सेंचुरी बनाने का मौका: जोस बटलर कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में स्कॉटलैंड के सामने अपनी पारी में 2 चौके और 6 छक्के ठोकते हैं तो वो टी20 वर्ल्ड कप में चौके की सेंचुरी और छक्के की हाफ सेंचुरी पूरी कर लेंगे।

जान लें कि इस टूर्नामेंट में सिर्फ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (33 मैचों में 63 छक्के) और भारत के रोहित शर्मा (47 मैचों में 50 छक्के) ही छक्के की हाफ सेंचुरी बना पाए है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में चौके ही सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सिर्फ भारत के रोहित शर्मा (115 चौके), श्रीलंका महेला जयवर्धने (111 चौके), भारत के विराट कोहली (111 चौके), और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (103 चौके) का नाम दर्ज है। 

टी20 इंटरनेशनल मे चार हजार रन: जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में अपने 4000 रन पूरे करने से सिर्फ 03 रन दूर हैं। अगर जोस स्कॉटलैंड के खिलाफ ये रन बना लेते हैं तो वो ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश और दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी होंगे। अब तक सिर्फ बाबर आज़म (141 मैचों में 4566 रन), रोहित शर्मा (159 मैचों में 4231 रन) और विराट कोहली (125 मैचों में 4188 रन) ही ये करिश्माई आंकड़ा हासिल कर पाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की पूरी टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, बेन डेकट, जेमी ओवरनट, जोस बटलर (विकेटकीपर),जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोश टंग, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, रेहान अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार