क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉक्ली का कहना है कि वह सरकार के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे है कि दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ एशेज सीरीज के लिए यात्रा कर सकें।

Advertisement

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, हॉक्ली लगातार इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोड (ईसीबी) के साथ बात कर रहे हैं और यह आश्वस्त कर रहे हैं कि इस साल एशेज के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ यात्रा कर सकें ।

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, उन्होंने ईसीबी के अपने समकक्ष टॉम हैरिसन से बातचीत कर के इंग्लैंड के खिलाड़ियों की समस्या का हल निकाल रहे हैं। खिलाड़ियो को लगातार 18 महीनों तक बायो सिक्योर बबल में समय बिताने के बाद उन्हें पांच मैचों की एशेज सीरीज खेलनी है।

रिपोर्ट में कहा गया, परिवार के बिना यह बहुत लंबा समय होता है और अब एशेज और टी20 वर्ल्ड कप के साथ खिलाड़ी लगभग पांच महीने तक अपने परिवार से दूर रहेंगे।

हॉक्ली ने कहा, इसलिए हम दौरे में शामिल होने वाले खिलाड़ी और उनके परिवारों के लिए समर्थन प्राप्त करने को लेकर काम कर रहे हैं। हमारी आशा है कि आने वाले हफ्तों में हम यह तय करने में सक्षम होंगे।

ऑस्ट्रेलिया में कई राज्यों में कड़े कोविड -19 प्रोटोकॉल ने इंग्लैंड के क्रिकेटरों के परिवारों के लिए उनके साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना बेहद मुश्किल बना दिया है।

Advertisement

हॉक्ली का मानना है कि पूरे देश में टीकाकरण जिस गति से चल रहा है, हम एशेज के दौरान दर्शकों को शामिल करने की संभावना भी जता रहे हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार