England Playing XI For Third Test vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार (14 दिसंबर) से हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया गया है, जिनके करियर का यह दसवां टेस्ट मैच होगा। पॉट्स को 181 विकेट ले चुके क्रिस वोक्स की जगह मौका मिला है, जिन्होंने सीरीज के पहले 2 टेस्ट मैच खेले थे।  

Advertisement

2022 में डेब्यू करने वाले पॉट्स ने 29.22 की औसत सो 31 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे 14 विकेट चटकाए हैं। 

Advertisement

26 साल के पॉट्स ने 2023 में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला था। लेकिन इस साल श्रीलंका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के बाद उन्हें तीसरे मुकाबले में मौका नहीं मिला था। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में एक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। 

बता दें कि वोक्स ने सीरीज के पहले दो मुकाबलों में 29.16 की औसत से 6 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उन्होंने दो बार केन विलियमसन को आउठ किया।

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। यह 16 साल बाद है जब न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लिश टीम ने टेस्ट सीरीज जीती है। हेमिल्टन मे टीम की निगाहें सीरीज क्लीन स्वीप करने पर होंगी। 

भारतीय समय के अनुसार तीसरा टेस्ट मैच सुबह 3.30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, ओली पोप (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार