मोहाली (पंजाब), 26 नवंबर (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 268 रन बना लिए हैं।

Advertisement

स्टम्प्स तक आदिल राशिद (4), गारैथ बैटी के साथ विकेट पर टिके हुए हैं। बैटी ने खाता नहीं खोला है।

Advertisement

इंग्लैंड ने पहले सत्र में चार अहम विकेट गंवा दिए थे लेकिन दूसरे सत्र में जॉनी बेयर्सटो (89) ने बेन स्टोक्स (29) और जोस बटलर (43) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कर टीम को संभाला और इस सत्र एक विकेट के नुकसान पर 113 रन जोड़े।

दिन के अंतिम सत्र में भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारत के उन्हें ऑल आउट करने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दिन के अंतिम सत्र में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाए और 63 रन बनाए। बेयर्सटो आखिरी सत्र में जयंत यादव की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।

स्टोक्स के साथ बयर्सटो ने पांचवें विकेट के लिए 57 और बटलर के साथ छठे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। बटलर भी तीसरे सत्र में पवेलियन लौटे। हालांकि स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह टीम में शामिल किए गए क्रिस वोक्स ने बयर्सटो के साथ सातवें विकेट के लिए 45 रनों की एक और महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए इंग्लैंड की वापसी कराई और उसे बेहतर स्थिति में ला दिया।

भारत की तरफ से उमेश यादव, जयंत और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। रविचन्द्रन अश्विन और मोहम्मद समी को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार