वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड ने डेवोन कॉनवे (Devon Conway) और ​​रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) के शतकों की मदद से डिफेंडिंग चैंपियन को 9 विकेट से रौंद दिया। ये कॉनवे और ​​रवींद्र का पहला वर्ल्ड कप है। इस हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) काफी निराश दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड ने बहुत बुरी तरह हराया। 

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि, "निराशाजनक दिन, न्यूज़ीलैंड ने बहुत बुरी तरह हराया। चाहे हम आज एक रन से हारें या अंतर से हारें, यह अभी भी एक लंबे टूर्नामेंट में सिर्फ एक हार है। मुझे लगता है कि ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने बहुत अधिक क्रिकेट खेला है, हमने पहले भी इस तरह की टीमों को हराया है और पहले भी इसी तरह से हारे हैं। मुझे लगा कि हम बराबरी से काफी पीछे हैं और न्यूजीलैंड ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे यह पता चलता है। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था और रोशनी में यह और बेहतर हो गया। किसी भी तरह का दबाव बनाना कठिन है। हम आज सही ढंग से नहीं खेल पाए। 

Advertisement

बटलर ने आगे कहा कि, "हम पॉजिटिव बने रहेंगे और आगे चलकर बहुत अधिक डिफेंसिव नहीं होंगे। उन्होंने शानदार क्रिकेट शॉट खेले और उन्हें काफी फायदा मिला, उस पिच पर गलती की गुंजाइश बहुत कम थी। दोनों लोगों ने बहुत अच्छा खेला और हम अच्छी तरह हार गए। परिस्थितियों के साथ भी, न्यूज़ीलैंड ने बिना किसी स्कोर के जो स्किल दिखाया वह पर्याप्त होगा।"

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 282 रन का स्कोर बनाया। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 77(86) रन जो रुट ने बनाये। उनके अलावा कप्तान जोस बटलर ने 43(42) और जॉनी बेयरस्टो ने 33(35) रन का योगदान दिया। कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मैट हेनरी ने लिए। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने मैच को 36.2 ओवर में एक विकेट खोकर और 283 रन बनाकर मैच जीत लिया। डेवोन कॉनवे ने 151(120)* और  युवा ​​रचिन रवींद्र ने 123(96)* रन की शतकीय पारियां खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 273* (211) रन की मैच जिताऊ साझेदारी निभाई। इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र विकेट सैम करन के खाते में गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार