वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड (England) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया गया है। बारबाडोस में खेली जाने वाली इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम में कई दिग्गज नामों को शामिल नहीं किया गया है। चयनकर्ताओं ने कुल 16 नामों का ऐलान किया है।

Advertisement

इन 16 नामों में डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मार्क वुड, क्रिस वोक्स, टॉम कुरेन और डेविड विली जैसे टी-20 के भरोसेमंद खिलाड़ियो को टीम में जगह नहीं दी गई है। खिलाड़ियों को आराम देने के लिए बोर्ड ने यह फैसला किया है। फिलहाल इन बड़े नामों में कई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज में टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement

वहीं जोफ्रा आर्चर चोट के चलते अभी लंबे समय तक इंग्लिश टीम से बाहर रहने वाले हैं। इयोन मॉर्गन टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड की टीम ने पहली बार डेविड पैन को शामिल किया गया है। वहीं क्रिस सिल्वरवुड की अनुपस्थिति में पॉल कॉलिंगवुड हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

इंग्लैंड की टी20 टीम- इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, लियाम डॉसन, जॉर्ज गार्टन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, टाईमल मिल्स, डेविड पैन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल साल्ट, रीस टॉपली, जेम्स विंस।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार