15 सितंबर,नई दिल्ली। जो डेनले (94) और बेन स्टोक्स (67) के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने द ओवल मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया पर 382 रनों की विशाल बढ़त ले ली है। 

Advertisement

स्टंप्स के समय तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट खोकर 313 रन बना लिए थे। पहली पारी में 294 रन बनाने वाली मेजबान इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 225 रनों पर ढेर कर दिया था। इंग्लैंड दूसरी पारी में 69 रनों के साथ उतरी थी।

 
Advertisement

इंग्लैंड ने चायकाल के बाद दो विकेट पर 193 रन से आगे खेलना शुरू किया। डेलने ने 82 और स्टोक्स ने अपनी पारी को 57 रन से आगे बढ़ाया। दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाने वाली मेजबान टीम चायकाल के बाद लड़खड़ा गई और उसने 120 रन के अंदर ही अपने छह विकेट गंवा दिए।

इंग्लैंड को तीसरे सत्र के शुरू होते ही स्टोक्स को 214 के स्कोर पर खो दिया। स्टोक्स ने 115 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने अपने करियर का 19वां अर्धशतक जमाया और डेलने के साथ तीसरे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की।

स्टोक्स के आउट होने के बाद डेनले भी आउट होकर करियर के अपने पहले शतक से चूक गए। उन्होंने 206 गेंदों की शानदार पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया। डेनले ने अपने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।

स्टोक्स और डेनले के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने 249 के स्कोर पर जॉनी बेयरस्टो (14), 279 के स्कोर पर सैम कुरेन (17), 305 के स्कोर पर क्रिस वोक्स (6) और इसी स्कोर पर जोस बटलर (47) के रूप में अपना आठवां विकेट खोया। बटलर ने 63 गेंदों पर छह चौके लगाए।

Advertisement

जोफरा आर्चर छह गेंदों पर तीन और जैक लीच 17 गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद लौटे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लॉयन ने अब तक तीन, पीटर सिडल और मिशेल मार्श ने दो-दो जबकि पैट कमिंस ने एक विकेट अपने नाम किया है।

इससे पहले, इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत बिना किसी विकेट के नौ रनों के साथ की। सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्सइ और जो डेनले ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़ इंग्लैंड को ठोस शुरुआत दी। बर्न्सो 20 रन के निजी स्कोर पर नाथन लॉयन की गेंद पर विकेटकीपर टिम पेन के हाथों लपके गए।

Advertisement

लॉयन ने ही कप्तान जो रूट को भी आउट किया। ऑफ स्पिनर की एक गेंद रूट के बल्ले का बाहर किनारा लेकर स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ के हाथों में जा समाई। रूट ने 21 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार