ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड अब अपनी टीम को मजबूत बनाने की योजना बना रहा है। ऐसे में मौजूदा एशेज सीरीज में जीतने के लिए इंग्लैंड की टीम बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने वाले क्रिकेटरों पर नजर बनाए हुए है। सोमवार को जो रूट की अगुवाई वाली टीम एडिलेड ओवल में दूसरा टेस्ट 275 रन से हार गई और पांच मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ गई। वहीं, एमसीजी में बॉक्सिंग डे टेस्ट में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब महमूद इंग्लैंड की टीम में शामिल किए जा सकते हैं। जो अभी बीबीएल में सिडनी थंडर के लिए खेल रहे हैं।

Advertisement

द क्रिकेटर की एक रिपोर्ट के अनुसार, "साकिब महमूद को स्टैंडबाय पर रखा गया है और मेलबर्न में तीसरे टेस्ट से पहले उन्हें बुलाए जाने की सबसे अधिक संभावना लगाई जा रही है। हालांकि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इंग्लैंड प्रबंधन और टीम के मेलबर्न पहुंचने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।"

Advertisement

दूसरे एशेज टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में कुछ ठीक प्रदर्शन किया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज झाय रिचर्डसन की गति के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए, उन्होंने दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किए।

साकिब महमूद काउंटी टीम लंकाशायर के लिए खेलते हैं। उन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन हाल ही में भारत दौरे के दौरान टीम के सदस्य थे। उन्होंने बीबीएल में जाने से पहले ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लायंस के खेल में भी भाग लिया था।

सिडनी थंडर ने सोमवार को बचे हुए टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मुहम्मद हसनैन को साइन किया है। रिपोर्ट ने यह भी संकेत दिया है कि जेम्स विंस, बेन डकेट और विकेटकीपर सैम बिलिंग्स भी बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किए जा सकते हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार