England vs Pakistan 2nd Test Match Report: ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) औऱ जोश टंग (Josh Tounge) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एतेहासिल लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान क1 194 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की है।
389 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 194 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें सऊद शकील ने 122 गेंदों में 97 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के जड़े। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाए, टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकडे तक नहीं पहुंच पाए। 1954-55 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब पाकिस्तान की टीम लगातार चार पारियों में 200 तक का स्कोर नही बना सकी है।
गेंदबाजी में इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने 4 विकेट, जोश टंग ने 3 विकेट और जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट हासिल किया।
इससे पहले चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 208 रन पर सिमट गई। जिसमें डेन लॉरेंस ने 70 गेंदों में 54 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी मे शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने 2-2 विकेट लिए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहली पारी में 290 रन बनाए थे। जिसमें जेमी स्मिथ (61 रन), जॉर्डन कॉक्स (55 रन) और गस एटकिंसन (45 रन) ने अहम पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान टीम पहली पारी मे 110 रन पर ऑलआउट हुई और इंग्लैंड को 180 रन की मजबूत बढ़त मिली।