भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला हैदराबाद में होने वाला है। इंग्लिश टीम ने भारतीय दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है और इसी के साथ ये भी साफ कर दिया है कि वो अपना पर्सनल शेफ भारत लेकर आने वाले हैं ताकि उनके खिलाड़ी फूड प्वॉइजनिंग के कारण बीमार ना पड़ जाए। इंग्लिश टीम की इस हरकत पर अब वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया है।

Advertisement

दरअसल, वीरेंद्र सहवाग ने अपने एक्स अकाउंट से एक ट्वीट करके इंग्लिश टीम को छेड़ा है। उन्होंने इंग्लैंड की Barmy Army के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, 'ये जरूरत कुक के जाने के बाद पड़ी। आईपीएल में नहीं पड़ेगी।'

Advertisement

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में इंग्लैंड के काफी सारे खिलाड़ी खेलते हैं। इस लिस्ट में इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर समेट सैम करन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, और क्रिस वोक्स जैसे काफी सारे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो कि आईपीएल के दौरान एक लंबे समय तक भारत में रहते हैं और उन्हें पर्सनल शेफ की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है सहवाग का यह ट्वीट सामने आया है।

 

ये भी जान लीजिए कि बीते समय में इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था जिसके दौरान वहां काफी सारे इंग्लिश खिलाड़ी फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए थे। यही वजह है अब इंग्लिश टीम ने भारत में भी अपना पर्सनल शेफ लाने का फैसला किया है।

Also Read: Live Score

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम- बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट,  रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार