भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरूआत होने वाली है। पहला मुकाबला 4 अगस्त को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 126 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 48 औऱ भारत ने 29 मैच जीते हैं, जबकि 49 मैच ड्रॉ रहे हैं।

Advertisement

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे एडिशन में यह भारत की पहली सीरीज है। इस सीरीज में 60 पॉइंट्स दांव पर होंगे, जिसमें प्रत्येक टेस्ट में जीत के लिए 12 पॉइंट, टाई के लिए 6 और ड्रॉ के लिए 4 पॉइंट मिलेंगे। 

Advertisement

इससे पहले साल की शुरूआत में दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट की सीरीज खेली गई थी।  28 साल बाद ऐसा होगा जब भारतीय टीम एक टीम के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में 9 या उससे ज्यादा मैच खेलेगी। इससे पहले भारत ने साल 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक साल में 11 टेस्ट मैच खेले थे। 

सीरीज से ठीक पहले दोनों टीमों में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। भारतीय टीम में चोटिल शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने मानसिक स्वास्थय के चलते इस सीरीज से नाम वापस लिया है औऱ उनकी जगह क्रेग ओवरटन को मौका मिला है। 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

4 अगस्त से 8 अगस्त, पहला टेस्ट, इंग्लैंड बनाम भारत, ट्रेंट ब्रिज, दोपहर 3.30 बजे से।

Advertisement

12 अगस्त से 16 अगस्त, दूसरा टेस्ट, इंग्लैंड बनाम भारत, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, दोपहर 3.30 बजे से।

25 अगस्त से 29 अगस्त, तीसरा टेस्ट, इंग्लैंड बनाम भारत, हेडिंग्ले, दोपहर 3.30 बजे से।

2 सितंबर से 6 सितंबर, चौथा टेस्ट, इंग्लैंड बनाम भारत, केनिंग्टन ओवल, दोपहर 3.30 बजे से।

Advertisement

10 सितंबर से 14 सितंबर, पांचवां टेस्ट, इंग्लैंड बनाम भारत, ओल्ड ट्रैफोर्ड, दोपहर 3.30 बजे से।

टीमें इस प्रकार है

रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मो. शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव

Advertisement

स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, अर्जन नागवासवाला

इंग्लैंड (पहले टेस्ट के लिए)

जो रूट (कप्तान), रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जोस बटलर, मार्क वुड, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक क्रॉली, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन , क्रेग ओवरटन

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार