England vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग (Will Young) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार (13 जून) को अर्धशतक जड़ा। सीरीज का का अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए यंग ने 109 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेली औऱ बेन स्कोक्स (Ben Stokes) द्वारा डाले गए पारी के 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौटे।  

Advertisement

स्टोक्स की गेंद पर यंग ने स्केवयर लेग एरिया की तरफ शॉट खेला और गेंद को देखते हुए एक रन के लिए दौड़ पड़े। नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े डेरिल मिचेल ने यंग को हल्का सा रूकने का इशारा किया लेकिन फिर तेजी से दौड़ पड़े। लेकिन यंग बीच क्रीज पर थोड़ा सा रूक गए। इसका फायदा उठाते हुए फील्डर ओली पोप ने फुर्ती दिखाई और गेंद रोककर नॉन स्ट्राइकर छोर की तरफ थ्रो की। स्टोक्स इस दौरान स्टंप्स की तरफ दौड़कर गए और गेंद पकड़कर बिना देखे अपने पीछे स्टंप्स पर मार दी। 

Advertisement

रिप्ले में देखने को मिला की पहले पोप गेंद को विकेटकीपर की तऱफ थ्रो करने वाले थे, लेकिन यंग को संघर्ष करते हुए देख उन्होंने नॉन स्ट्राइकर छोर पर गेंद फेकी। यंग ने डाइव भी मारी लेकिन वह खुद को रनआउट होने से नहीं बचा सके। 

 मुकाबले की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड की कुल बढ़त 238 रनों की हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 553 रन रन नबाए थे, इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी 539 रनों पर समाप्त की।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार