England vs New Zealand: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। लॉर्ड्स के मैदान पर पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के 35 साल के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरी पारी में कीवी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। स्टुअर्ट ब्रॉड ने गजब की गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी। वहीं उनके द्वारा फेंका गया 84वां ओवर देखने लायक था।

Advertisement

स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने इस ओवर में गजब की गेंदबाजी करते हुए मेला लूट लिया और 2 विकेट झटके वहीं कॉलिन डी ग्रैंडहोम रन आउट हुए। 84वें ओवर की पहली गेंद स्टुअर्ट ब्रॉड ने इनफॉर्म बल्लेबाज डेरिल मिशेल को चकमा दिया। 138kmph की फुलर बॉल जो मिडिल और लेग पर जाकर खत्म हो रही थी उसपर बल्लेबाज गच्चा खाए थे। इसके बाद शुरू होता है असली खेल।

Advertisement

ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रॉड ने डेरिल मिशेल आउट हो गए और फॉक्स ने विकेट के पीछे शानदार कैच लपका। इस विकेट को लेने के बाद ब्रॉड का रिएक्शन देखने लायक था। अतिरिक्त तेज और उछाल भरी गेंद को खेलने में मिशेल पूरी तरह से चूके थे। डेरिल मिशेल इस गेंद को छोड़ सकते थे लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड का कहर ही था कि उन्हें इस गेंद को खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अगली गेंद पर कॉलिन डी ग्रैंडहोम रन आउट हो गए। वहीं ओवर की पांचवी गेंद पर काइल जैमीसन क्लीन बोल्ड हो गए। स्टुअर्ट ब्रॉड का ये ओवर देखने लायक था कि कैसे उन्होंने प्रॉपर सेटअप करके कीवी बल्लेबाजों को निपटाया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 132 रन बनाए जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 141 रनों पर सिमट गई। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 285 रनों पर सिमट गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार