इंग्लैंड औऱ पाकिस्तान के बीच 13 अगस्त (गुरुवार) से साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में रोमांचक जीत हासिल करने वाली मेजबान इंग्लैंड की नजरें इस मुकाबले में सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी, वहीं पाकिस्तान की टीम वापसी के इरादे के साथ उतरेगी। इस मुकाबले में कुछ रिकॉर्ड्स भी बन सकते हैं, आइए उनपर डालते हैं एक नजर। 

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ 1000 रन

Advertisement

जो रूट इस मुकाबले में 28 रन बनाते ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे। एलिस्टर कुक (1719) और डेविड गोवर (1185) के बाद यह कारनामा करने वाले रूट इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 10 टेस्ट मैचों में 57.17 की औसत से 972 रन बनाए हैं।

 

बाबर आजम 77 रन दूर

बाबर आजम को टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 पूरे करने के लिए 77 रनों की दरकार है। अब तक खेले गए 27 टेस्ट की 50 पारियों में उन्होंने 1923 रन बनाए हैं। बाबर ने मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले लगातार पांच टेस्ट मैचों में 100 से ज्यादा रन बनाए थे।

 
Advertisement

अजहर अली बनेंगे 6 हजारी 

पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली अब तक अपने टेस्ट करियर में 79 मैचों में 5937 रन बनाए हैं। दूसरे टेस्ट में 63 रन बनाते ही वह पाकिस्तान के लिए टेस्ट में 6000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

अब तक यूनिस खान (10099), जावेद मियांदाद (8832),इंजमाम उल हक (8829) और मोहम्मद यूसुफ (7530) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों ने ही पाकिस्तान के लिए यह मुकाम हासिल किया है। 

 

शान के पास इतिहास रचने का मौका

Advertisement

मैनचेस्टर टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले शान मसूद अगर इस मुकाबले में भी शतक जड़ने में कामयाब होते हैं तो वह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। मसूद इंग्लैंड में दो शतक मारने वाले पाकिस्तान के पहले ओपनर बन जाएंगे।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार