इंग्लैंड ने सोफिया गार्डन्स में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ साकिब महमूद (4/42) को उनकी की शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ मैच का अवार्ड मिला ।
Advertisement
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 35.2 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
Advertisement
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने मलान के 69 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 68 और क्राव्ली के 50 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 58 रन की बदौलत 21.5 ओवर में एक विकेट पर 142 रन बनाकर मैच जीत लिया।
एक नज़र मैच की हाइलाइट्स पर