इंग्लैंड ने सोफिया गार्डन्स में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ साकिब महमूद (4/42) को उनकी की शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ मैच का अवार्ड मिला ।  

Advertisement

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 35.2 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने मलान के 69 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 68 और क्राव्ली के 50 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 58 रन की बदौलत 21.5 ओवर में एक विकेट पर 142 रन बनाकर मैच जीत लिया।

एक नज़र मैच की हाइलाइट्स पर 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार