कोलंबो, 23 नवंबर - सिंहली स्पोटर्स क्लब ग्राउंड में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को बल्ले से मेहमान टीम के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (110) ने अपना दम दिखाया तो गेंद से मेजबान टीम के स्पिनर लक्षण संदकाना (चार विकेट) ने अपनी टीम की मदद की। SCORECARD

Advertisement

बेयरस्टो के शतक की मदद से इंग्लैंड ने पहले दिन का अंत सात विकेट के नुकसान पर 312 रनों के साथ किया। मोइन अली 23 और आदिल राशिद 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेयरस्टो ने शतक लगाकर अपनी टीम को मजबूत करने की कोशिश की तो वहीं संदकाना ने इंग्लैंड के मध्य क्रम को कमजोर किया।

इंग्लैंड ने 36 के कुल स्कोर पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे। रोरी बर्न्‍स (14) और कीटन जेनिंग्स (13) जल्दी पवेलियन लौट लिए थे। यहां से बेयरस्टो को कप्तान जोए रूट (46) का साथ मिला। दोनों ने स्कोर 136 तक पहुंचा दिया। रूट को आउट कर संदकाना ने अपना खाता खोला। इसके बाद बेन स्टोक्स (57) भी संदकाना की फिरकी में फंस गए।

संदकाना ने ही बेयरस्टो की शतकीय पारी का अंत किया। श्रीलंकाई बल्लेबाज ने 186 गेंदों की पारी में नौ चौके और एक छक्का मारा। संदकाना ने अपना चौथा शिकार जोस बटलर को बनाकर इंग्लैंड के मध्यक्रम को समेट दिया।

मिलिंदा पुष्पाकुमारा ने बेन फोक्स (13) को आउट कर इंग्लैंड को दबाव में ला दिया। फोक्स के रूप में मेहमान टीम ने अपना सातवां विकेट खोया। इसके बाद अली और राशिद ने दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड को कोई और झटका नहीं लगने दिया।

संदकाना के अलावा पुष्पाकुमारा ने दो विकेट अपने नाम किए। 


Advertisement

आईएएनएस

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार