मैनचेस्टर, 23 जुलाई| इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच शुक्रवार से ओल्ड ट्रेफर्ड में शुरू हो रहा है। पहला मैच विंडीज ने जीता था तो इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट जीत सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

Advertisement

अभी तक इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। तीसरे टेस्ट में भी रोमांच की पूरी उम्मीद है खासकर इस बात को ध्यान में रखते हुए कि यह सीरीज का फैसला करने वाला टेस्ट मैच है। जो जीता ट्रॉफी उसी के नाम होगी और दोनों टीमें इसमें कोई कसर नहीं छोड़ने वाली हैं।

Advertisement

मैच में सभी की नजरें दोनों टीमों के तेज गेंदबाजी आक्रमण पर रहेंगी। इंग्लैंड टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने पहले ही कह दिया है कि वह इस मैच में अपना सबसे मजबूत आक्रमण उतारेंगे। ऐसे में पूरी संभावना है कि जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर की तिगड़ी एक साथ देखने को मिले।

अभी तक इस सीरीज में ब्रॉड और एंडरसन एक साथ नहीं खेले हैं। सीरीज निर्णायक मुकाम पर है तो इन दोनों का एक साथ आना काफी हद तक संभव। वहीं क्वांरनटीन पीरियड काटने और दो कोविड-19 निगेटिव टेस्ट के बाद आर्चर टीम के साथ जुड़ने को तैयार हैं।

वेस्टइंडीज की बात की जाए तो शेनन गैब्रिएल, अल्जारी जोसफ तीसरे मैच में भी टीम की बागडोर संभालेंगे। इनके साथ कप्तान जेसन होल्डर भी हैं जिन्होंने अभी तक इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है।

वहीं दोनों टीमों एक बड़ा अंतर बेन स्टोक्स हैं। स्टोक्स ने दूसरे मैच में बेहतरीन हरफनमौला खेल से इंग्लैंड को सीरीज में वापस ला दिया था। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले की दम पर मैच का रूख बदल देते हैं। ऐसा उन्होंने पहले कई बार किया है।

Advertisement

विंडीज के पास ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच विजेता बने।

बल्लेबाजी में इंग्लैंड स्टोक्स के अलावा कप्तान जोए रूट पर निर्भर है। पिछले मैच में डॉम सिब्ले ने शतक जमाया था। वह अपनी फॉर्म को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे। जोस बटलर से भी टीम को अच्छी उम्मीदें होगी।

विंडीज टीम में जर्मने ब्लैकवुड अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले मैच में टीम को जीत दिलाई थी और दूसरे मैच में भी वह दूसरा पारी में अर्धशतक जमाने में सफल रहे थे। शारमाह ब्रूक्स ने भी उनका अच्छ साथ दिया था।

Advertisement

टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक शाई होप अभी तक ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके हैं। इस अहम मैच में अगर उनका बल्ला चलता है तो यह मेहमान टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

क्रैग ब्रैथवेट, रोस्टन चेज से भी टीम को रन करने की उम्मीद होगी।

विंडीज के कप्तान होल्डर ने दूसरे टेस्ट मैच के बाद कहा ही था कि वह आखिरी मैच में अपना सबकुछ झौंक देगी, ऐसे में मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

Advertisement

संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, ज़क क्रॉली, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, डॉम बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, शाई होप, शमर ब्रूक्स, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डाउरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), केमर रोच, रेमन रीफर, शैनन गेब्रियल

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार