साउथैम्पटन, 4 अगस्त| कप्तान इयोन मोर्गन (106) और टॉम बेंटन तथा डेविड विले के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे मैच में 49.5 ओवर में 328 रनों का मजबूत स्कोर बना लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान इंग्लैंड ने 44 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। इन तीन विकेटों में जेसन रॉय (1), जॉनी बेयरस्टो (1) और जेम्स विंसे (16) के विकेट शामिल हैं।

Advertisement

इसके बाद हालांकि कप्तान मोर्गन और बेंटन (58) ने चौथे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड को मजबूती देने की कोशिश की। मोर्गन का विकेट चौथे विकेट के रूप में 190 के स्कोर पर गिरा। उन्होंने 84 गेंदों पर 15 चौके और चार छक्के लगाए। बेंटन ने 51 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisement

मोर्गन और बेंटन के आउट होने के बाद निचले क्रम में विले ने 42 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 51 और टॉम कुरैन ने 54 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 38 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

उनके अलावा सैम बिलिंग्स ने 19 और शाकिब महमूद ने 12 रनों का योगदान दिया।

आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग ने तीन और जोश लिटिल तथा कर्टिस कैम्पर ने दो-दो जबकि मार्क अडयार और गारेथ डेलनी ने एक-एक विकेट लिया।

इंग्लैंड ने शुरुआती दो मैच जीत सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार