England vs Australia Final, ICC Women's T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) ने रविवार (5 जुलाई) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों में नाबाद 58 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके जड़े।
इससे पहले साइवर-ब्रंट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में 47 गेंदों में 75 रन की पारी खेली थी।
ऐसा करने वाली चौथी खिलाड़ी
साइवर-ब्रंट चौथी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। उनसे पहले मैग लैनिंग, बैथ मूनी और लॉरा वोल्वार्ड्ट ने ही यह कारनामा किया था।
दो वर्ल्ड कप में खास कारनामा
Also Read: LIVE Cricket Score
मौजूदा वर्ल्ड कप में यह साइवर-ब्रंट का चौथा पचास प्लस स्कोर था। यह दूसरी बार है जब उन्होंने एक टी-20 वर्ल्ड कप में चार या उससे ज्यादा बार पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। इससे पहले उन्होंने 2024 के एडिशन में यह कमाल किया था।