ENG vs PAK: जैसन रॉय (64) की शानदार पारी और आदिल राशिद (4/35) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने यहां अमीरात ओल्ड ट्रेफोर्ड में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

Advertisement

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद रिजवान के 57 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों के सहारे नाबाद 76 रन की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने जैसन के 36 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रनों की पारी के दम पर 19.4 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीता। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद हफीज ने तीन विकेट लिए जबकि इमाद वसीम, हसन अली, उस्मान कादिर और शादाब खान को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम में जैसन के अलावा डेविड मलान ने 31, जोस बटलर ने 21 और कप्तान इयोन मोर्गन ने 21 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की पारी में रिजवान के अलावा फखर जमान ने 24, सोहेब मकसूद ने 13 और कप्तान बाबर आजम ने 11 रन बनाए जबकि हसन अली ने नाबाद 15 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से आदिल के अलावा मोइन अली ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार