England vs Australia 4th Test: इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett 3000 Test Runs) ने शनिवार (27 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरी पारी में 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 34 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का जड़ा।

Advertisement

इस दौरान डकेट ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह इंग्लैंड के 49वें खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

डकेट सबसे कम गेंदों में 3000 टेस्ट रन पूरे करने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 3474 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया और गिलक्रिस्ट ने इसके लिए 3610 गेंद खेली थी। 3468 गेंद के साथ हैरी ब्रूक इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और उन्होंने इस मैच में ही यह रिकॉर्ड बनाया था।

सबसे कम गेंदों में 3000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी

3468 - हैरी ब्रूक

3474 - बेन डकेट

Advertisement

3610 - एडम गिलक्रिस्ट

4047 - डेविड वॉर्नर

4095 - ऋषभ पंत

Advertisement

4129 - वीरेंद्र सहवाग

हालांकि मौजूदा एशेज सीरीज में डकेट का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और चार टेस्ट की आठ पारियों में उनके बल्ले से 16.62 की औसत से सिर्फ 133 रन आए।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। हालांकि पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले के बाद 3-1 से आगे है। 5,468 दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की यह पहली जीत है।

Advertisement

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए इंग्लैंड को 175 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम ने 32.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस दौरान डकेट ने जैक क्रॉली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 51 रन की धमाकेदार साझेदारी की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार