इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मोइन ने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट औऱ हेड कोच सिल्वरवुड को इस बारे में जानकारी दे दी है। इस खबर को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी पुष्टि कर दी है।

Advertisement

मोइन ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट पर फोकस करने औऱ परिवार के संग समय बिताने के चलते ये फैसला लिया है। हालांकि, अपनी रिटायरमेंट के बाद उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वो भी बेन स्टोक्स की तरह एक अच्छे ऑलराउंडर बन सकते थे लेकिन एलिस्टर कुक के एक फैसले ने उनका करियर बदल कर रख दिया।

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मुझे याद है जब हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2015 में लॉर्ड्स टेस्ट खेला था और बेन स्टोक्स ने वहां 92 और 101 रनों की पारी खेलने के साथ-साथ 38 रन देकर 3 विकेट लिए थे। मैं उस समय नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर रहा था और वो नंबर 8 पर था। मुझे लगता है कि मैंने बारबाडोस में छठे नंबर पर अपने आखिरी टेस्ट में 60 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद एलिस्टर कुक ने कहा, 'देखो, मुझे पता है कि तुम अच्छा खेल रहे हो, लेकिन हम चीजों को बदलने जा रहे हैं क्योंकि हमें लगता है कि स्टोक्स इससे भी अच्छा कर सकते हैं।' ये मेरे लिए काफी निराशाजनक था। मैं ये नहीं कहूंगा कि मुझे पता था कि ये सही फैसला था।"

आगे बोलते हुए अली ने कहा, "जाहिर तौर पर स्टोक्स एक अद्भुत खिलाड़ी निकला। लेकिन मुझे कभी-कभी लगता है, हो सकता है, अगर मुझे वहां थोड़ा और मौका दिया जाता, तो मैं स्टोक्स जैसा खिलाड़ी हो सकता था। मैं बल्लेबाज़ी ऑर्डर में और ऊपर बल्लेबाजी करना पसंद करता। अगर मुझे और मौके दिए गए होते तो शायद मैं काफी अच्छा बन सकता था।" 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार