17 फरवरी,नई दिल्ली। सेंचुरियन में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। कप्तान इयोन मॉर्गन को उनकी तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

मॉर्गन ने 22 गेंदों में नाबाद 57 रन की तूफानी पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 7 छक्के निकले। जिसके चलते उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

मॉर्गन टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के मारने वाले पहले और दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। तीसरे टी-20 में लगाए गए 7 छक्कों के चलते उनके इस फॉर्मेट में कुल 105 छक्के हो गए हैं।  

उनसे पहले रोहित शर्मा (127), मार्टिन गुप्टिल (119), कॉलिन मुनरो (107) औऱ क्रिस गेल (105) ही यह कारनामा कर पाए हैं। मॉर्गन अब सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में गेल के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

इस मॉर्गन को 3 मैचों में 136 रन बनाने लिए मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार