इंग्लैंड ने साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 रन से हरा दिया। इस मुकाबले मे मिली रोमांचक जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के 162 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 20 ओवरों में 6 विेकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी।  

Advertisement

इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन बल्ले से तो कमाल नहीं कर पाए लेकिन कप्तानी में उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मोर्गन बतौर कप्तान 50 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ भारत के महेंद्र सिंह धोनी और आयरलैंड के विलियम पोर्टरफील्ड ने ही किया था।

Advertisement

धोनी ने 72 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी, वहीं पोर्टरफील्ड ने 56 मैच में आयरलैंड टीम की कप्तानी की। अफगानिस्तान के असगर अफगान 49 मैच के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। 

मोर्गन इंग्लैंड के सबसे सफल टी-20 कप्तान है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड टीम आईसीसी में पहले स्थान पर बनी हुई है।

बता दें कि मोर्गन इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के सबसे सफल खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 93 टी-20 मैचों की 91 पारों में 2233 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में रन के मामले में उनके बाद एलेक्स हेल्स हैं, जिनके नाम 1644 रन दर्ज हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार