जनवरी 31, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को हुए दूसरे टी-20 मैंच में इंग्लैंड को 5 रन से हार झेलनी पड़ी। लेकिन इंग्लैंड की टीम से ये हार बर्दास्त नहीं हो रही है। इंग्लैंड टीम के कप्तान इयान मोर्गन का इस पर बयान सामने आया है। BREAKING: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से घबराए शाहिद अफरीदी, लिया ये अहम फैसला

Advertisement

गौरतलब है कि नागपुर टी-20 में जो रूट का आखिरी ओवर में LBW आउट होना इंग्लैंड की टीम के लिए काफी बुरा साबित हुआ, जिसके बाद टीम इंडिया ने बाजी मार ली।

Advertisement

आपको बता दे कि इयान मोर्गन इस मामले को आईसीसी के मैच रेफरी के समक्ष रखेंगे।

आगे की स्लाइड में जानें इयान मोर्गन ने कैसे दिखाया अपना गुस्सा

 

इंग्लैंड के मैच हार जाने से कप्तान मोर्गन ने खराब अंपायरिंग की शिकायत मैच रैफरी से करने की बात की है। अंपायर के इस फैसले से इयान मोर्गन काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि अंपायर के फैसले ने मैच का रूख बदल कर रख दिया। आखिरी समय पर एक ऐसे बल्लेबाज का विकेट खो जाना जो 40 गेंद खेल चुका है। टीम के लिए यह घातक साबित हुआ।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हम वो मैच जीत सकते थे लेकिन नहीं जीत पाएं जिससे काफी निराशा है। हम मैच रैफरी के जरीए फीडबैक में तीसरे टी-20 मैच से पहले इस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

आपको बताते चले कि नागपुर में हुए दूसरे टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह के आखिरी ओवर की पहली बॉल पर सी शमशुद्दीन ने रूट को LBW आउट करार दे दिया था। जबकि टीवी रिप्ले में यह साफ दिख रहा है कि बॉल रूट के बल्ले से लगकर उनके पैड पर लगी थी। शाहिद अफरीदी ने उठाया बड़ा कदम, हर तरफ हो रही है उनकी प्रसंशा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार