14 फरवरी,नई दिल्ली।  साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार (14 फरवरी) को डरबन में दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसकी शुरूआत भारतीय समय के अनुसार रात 9.30 बजे से होगी। पहले मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन के पास इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

अगर वह इस दूसरे मैट में 3 छक्के मारने में कामयाब होते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के मारने इंग्लैंड के पहले और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। मॉर्गन ने पहले टी-20 में 34 गेंदों मे 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी।

Advertisement

अब तक रोहित शर्मा (124), मार्टिन गुप्टिल (119), कॉलिन मुनरो (107) और क्रिस गेल (105) ही टी-20 इंटरनेशनल में ये कारनामा कर पाए हैं। 

बता दें कि इंग्लैंड को पहले टी-20 में मेजबान साउथ अफ्रीका के हाथों 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार