16 फरवरी। तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड ने 2-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी कर साउथ अफ्रीकी टीम ने 6 विकेट पर 222 रन 20 ओवर में बनाए थे जिसके जबाव में इंग्लैंड 5 विकेट खोकर 19.1 ओवर में लक्ष्य को पाकर तीसर टी-20 मैच 5 विकेट से जीतने में सफल हो गया।

Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम की ओर से तेम्बा बावुमा ने 24 गेंद रप 49 रन, क्विंटन डीकॉक 24 गेंद पर 35 रन और साथ ही हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंद पर आतिशी 66 रन बनाकर साउथ अफ्रीका के स्कोर को 20 ओवर में 6 विकेट पर 222 रन पर ले जाने में खास भूमिका निभाई।

वहीं इंग्लैंड के जोस बटलर ने 29 गेंद पर 57 रन, बेयरस्टो ने 34 गेंद पर 64 रन और कप्तान मॉर्गेन ने 22 गेंद पर 57 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को 5 गेंद रहते जीत दिला दी।

आखिरी समय में बेन स्टोक्स 12 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए लेकिन तब तक इंग्लैंड की टीम को जीत के करीब लाकर खड़ा कर चुके थे। इयोन मॉर्गन को मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार