21 जनवरी, सिडनी(CRICKETNMORE)। सिडनी में खेले जा रहे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी कराने का न्यौता दिया। लाइव स्कोर

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 302 रन बनाए। इंग्लैंड के तरफ से जोस बटलर ने अपने वनडे करियर का 5वां शतक जमाया और 100 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

जोस बटलर के अलावा क्रिस वोक्स ने 53 रन की पारी खेली। क्रिस वोक्स ने अपने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक जमाया। कप्तान इयोन मॉर्गन 41 रन बनाकर आउट हुए।

इयोन मॉर्गन ने इस मामले में इंग्लैंड के बने नंबर वन बल्लेबाज►

 

भले ही मॉर्गन अर्धशतक जमाने से चुक गए लेकिन 41 रन की पारी के दौरान मॉर्गन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज इयोन मॉर्गन बन गए हैं तो साथ इंग्लैंड- ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले भी बल्लेबाज मॉर्गन बन गए हैं।

Advertisement

इयोन मॉर्गन मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबतक 45 वनडे मैच में 1605 रन बना लिए हैं। ऐसा कर मॉर्गन ने रिकी पोटिंग को रिकॉर्ड को पीछे छो़ड़ दिया।

रिकी पोटिंग ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 39 वनडे मैच में 1598 रन बनाए थे। इसके साथ - साथ ऑस्ट्रेलिया के ही माइकल क्लार्क के नाम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 44 मैच में 1430 रन दर्ज है।

इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने 32 वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं और 1395 रन बनाए हैं। शेन वॉटसन ने नाम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 43 मैच में 1306 रन दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार