7 दिसंबर। एडिलेड टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी भी कोई खास कमाल कर पाने में असफल रही है। भारतीय गेंदबाजों के सटीक गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाज एक के बाद एक विकेट गंवाते चले गए हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के दौरान जहां भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की तो वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपनी तरह से विकेट के पीछे रहकर स्लैजिंग की  जिसने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुश परेशान किया।

आपको बता दें कि जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने विकेट के पीछे रहकर ऋषभ पंत बल्लेबाजों को चिढ़ाने के लिए ऐसा कह रहे थे कि 'हर कोई पुजारा नहीं है, कमॉन '

ऋषभ पंत के कहने का मतलब ये था कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों वो वो संयम नहीं है जो चेतेश्वर पुजारा में हैं। ऐसे में वो जरूर कोई ना कोई गलती करके अपना विकेट फेंकेगे।

गौरतलब है कि अश्विन ने 3 विकेट चटकाए हैं तो वहीं बुमराह को 2 विकेट मिले हैं। इशांत शर्मा भी 2 विकेट लेने में सफल रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार